दिल्ली का AQI अब भी ‘बहुत खराब’, आज हल्के बादल और सुबह हल्का कोहरा रहने का अनुमान

दिल्ली मौसम: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुवार सुबह 6:30 बजे शहर का AQI 319 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम ब्रेकिंग: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है, लेकिन कुछ इलाकों में पहले से थोड़ा सुधार आया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार (12 नवंबर) को सुबह 6:30 बजे दिल्ली का AQI 319 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

कुछ इलाकों में यह 400 के पार बना हुआ है।

आईआईटी दिल्ली में सबसे अधिक AQI 412 दर्ज किया गया, इसके बाद NSUT जाफरपुर निगरानी स्टेशन पर AQI 394 और डीयू नॉर्थ कैंपस में 392 रहा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार (11 नवंबर) को शहर का अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 27.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। शहर में नमी का स्तर 53 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

विभाग के अनुसार, आज गुरुवार (12 नवंबर) को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। आज अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।

सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा और धुंध के कारण विजिबिलिटी पर असर देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार, फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27-31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।

Ankit Sharma

Ankit Sharma, Mausam Breaking में Senior Weather Editor के रूप में मौसम से संबंधित forecasts, alerts और official bulletins पर काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों और जिलों से संबंधित मौसम अपडेट को समझना, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को verify करना और उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाना है। वे विशेष रूप से बारिश, आंधी-तूफान, लू, शीतलहर और गंभीर मौसम चेतावनियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करते हैं।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ