मौसम ब्रेकिंग: मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 नवंबर के लिए उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम करवट ले सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, वृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
राज्य के शेष जनपदों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं। विभाग ने कल के लिए किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।
राजधानी देहरादून में सुबह के समय आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। हालांकि, दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने का अनुमान है।













