मौसम ब्रेकिंग: मुंगेर जिले में खरीफ फसलों की कटाई और रबी की बोआई को लेकर मौसम पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने का अनुमान है।
ऐसे में किसानों के लिए पकी धान की फसल समेटने, गहाई (थ्रेशिंग) पूरी करने और खाली हो रहे खेतों में रबी फसलों की समय पर बोआई करने का यह स्वर्णिम अवसर है। मौसम साफ रहने से खेतों में काम करना भी आसान होगा।
कृषि विज्ञानियों ने किसानों को धान कटाई में देरी न करने की सलाह दी है। साथ ही मक्का, मसूर और सरसों की बोआई के लिए भी अनुकूल समय बताया गया है।
इसके अलावा, मौसम में तापमान संतुलित बने रहने का अनुमान है। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें स्वच्छ बाड़े में रखें।











