मौसम ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। श्रीनगर शहर में बुधवार को हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई है।
वहीं, कुपवाड़ा जिले के माछिल क्षेत्र के कटवारी गांव में ताजा बर्फबारी हुई है। शोपियां की पीर की गली में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जहां करीब दो इंच ताजा बर्फ जमा हो चुकी है।
मौसम विभाग से जुड़े अलर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनी हुई है। अगले 48 घंटों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है।
ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी से सड़कों और रास्तों के बाधित होने की आशंका है, इसलिए यात्रा से पहले ताजा मौसम अपडेट अवश्य देखें।













