मौसम ब्रेकिंग: वाराणसी में दीपावली की सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य पर आ गई। सुबह और शाम की ठंड ने भी सिहरन बढ़ा दी है।
दीपावली के बाद दो दिनों तक काशी प्रदेश का सबसे कम दृश्यता वाला जिला रहा।
मंगलवार की सुबह काशी में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि सोमवार को यह शून्य थी। काशी से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनभद्र के तिसुही में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आसपास के जिलों में भी तापमान गिरने का असर दिखने लगा है।
सोमवार को सोनभद्र के चुर्क में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि काशी का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को काशी का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में धुंध के साथ सुबह कोहरा पड़ने की संभावना बढ़ गई है और दृश्यता कम रह सकती है।
फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान सुबह कोहरा पड़ सकता है।














