मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

मध्यप्रदेश ठंड: प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की अतिरिक्त गिरावट का अनुमान है, जबकि भोपाल और उज्जैन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच चुका है।

मौसम ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट के साथ अब प्रदेश के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा ठंड अमरकंटक और करौंदी में पड़ रही है।

खास बात यह है कि राजधानी भोपाल और जबलपुर की रातें प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी हो गई हैं।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की अतिरिक्त गिरावट का अनुमान जताया है। ठंड बढ़ने के साथ प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है।

दिवाली के बाद भोपाल और उज्जैन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच चुका है। पांच साल में यह तीसरा मौका है, जब दोनों शहरों में प्रदूषण इस स्तर तक पहुंचा है।

ग्वालियर, इंदौर, देवास, जबलपुर, मंडीदीप, सिंगरौली, पीथमपुर और कटनी में भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है।

रात आठ बजे के बाद कई शहरों में धुंध दिखाई देने लगती है, जबकि सुबह हल्का कोहरा छा रहा है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar, Mausam Breaking के Regional Weather Correspondent हैं। वे उत्तर भारत के राज्यों में बदलते मौसम, बारिश, तापमान, आंधी-तूफान और स्थानीय weather alerts से संबंधित updates पर कार्य करते हैं। उनका फोकस regional और district-level weather information को समय पर पाठकों तक पहुँचाने पर रहता है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ