यूपी में बढ़ी ठंडक, सुबह-शाम छाने लगा कोहरा; हरदोई में पारा लुढ़का

उत्तर प्रदेश कोहरा: सुबह-शाम कोहरे में हल्की वृद्धि और कई जिलों में सर्दी बढ़ी है। मंगलवार को हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने और बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम ब्रेकिंग: उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम कोहरे में हल्की वृद्धि हुई है और कई जिलों में सर्दी भी बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश का हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहा। सुबह के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिछला कोहरा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया।

वाराणसी एयरपोर्ट पर न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

राजधानी लखनऊ में मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम स्थिर बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह-शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ रहकर धूप निकलेगी। मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1 डिग्री अधिक) और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री अधिक) रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सबसे गर्म जिला बहराइच रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश में आने वाले 7 दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ