उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार, पछुआ हवाओं से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट संभव

उत्तर प्रदेश मौसम: 15 नवंबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है और हल्की ठंड का असर बना हुआ है।

मौसम ब्रेकिंग: उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों की ओर से आने वाली तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी।

इससे दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है। दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है।

बृहस्पतिवार को प्रदेश के छह जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कई जिलों में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आई।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से होते हुए नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 15 नवंबर से ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी।

हवाओं की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार होने की भी उम्मीद है। साथ ही तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

बृहस्पतिवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ नजीबाबाद में प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई में सबसे ठंडी रात रही।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ