मौसम ब्रेकिंग: बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बार फिर मौसमी गतिविधियां बढ़ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक दक्षिण-पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर बन रहे सिस्टम पर करीबी नजर रख रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
इस सिस्टम के चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है, जिसका नाम अकवान हो सकता है।
इस बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तरी पहाड़ों पर मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, जो समुद्र तल से लगभग 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।
ऊंचे इलाकों में थोड़ी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है।
बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी उत्तरी मैदानी इलाकों के तापमान पर असर डाल सकती है, इसलिए इस मौसमी गतिविधि पर नजर बनाए रखना जरूरी है।











