Cyclone Arnab Alert, मौसम ब्रेकिंग (आंध्र प्रदेश): बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के पास टकरा सकता है।
इस दौरान हवाओं की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक रहने और तेज झोंके 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है और कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
तूफान के असर से साउथ कोस्ट रेलवे ने 27 और 28 अक्टूबर को चलने वाली 53 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27 और 28 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने और यातायात प्रभावित होने का खतरा है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्णब’ आंध्र तट की ओर बढ़ा, 28 अक्टूबर को होगा लैंडफॉल
आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात से निपटने की तैयारी तेज कर दी है और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
राहत के लिए 20 जिलों को 27 करोड़ रुपये दिए गए हैं तथा 4,711 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने की तैयारी है।
ओडिशा में भारी बारिश और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, जिसके चलते आठ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन ने मछली पकड़ने पर रोक लगाई है और छह जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है और दार्जिलिंग में भूस्खलन का खतरा है। छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश की आशंका के चलते एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अर्नब चक्रवात: लोगों से सतर्क रहने की सलाह, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट









