चक्रवाती तूफान अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (गोरखपुर): बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
उप कृषि निदेशक डॉ. धनंजय सिंह ने किसानों से अपील की कि बारिश की संभावना को देखते हुए किसान खेतों की नालियां साफ कर दें, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से निकल सके।
धान की पक चुकी फसल की कटाई मौसम अनुकूल होने पर ही करें और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।
यह भी पढ़ें: कानपुर में सुबह से तेज धूप और गुलाबी सर्दी का दौर, इस हफ्ते बारिश के आसार
दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई के लिए मटर, मसूर और चना की बुवाई के लिए खेत से अतिरिक्त पानी निकलने और उचित नमी होने तक इंतजार करें। सरसों और अलसी की बुवाई से पहले भी जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें और जलभराव वाले खेतों में बुवाई न करें।
जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ ने किसानों को सलाह दी है कि सब्जियों और आलू की नर्सरी तथा निचले खेतों से पानी निकालने का इंतजाम करें। तेज हवा से पौधों को बचाने के लिए सहारा दें और बारिश से पहले सिंचाई व कीटनाशकों का छिड़काव स्थगित रखें।
डॉ. सिंह ने किसानों को सलाह दी कि तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खेतों में काम न करें और पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें।
यह भी पढ़ें: मध्य के चार प्रांतों में तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी
पशुओं को सुरक्षित और सूखे स्थान पर बांधें तथा चारे को भीगने से बचाएं।
यह भी पढ़ें: मध्य वियतनाम के 4 प्रांतों में भारी बारिश का अलर्ट









