सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

सोनभद्र मौसम अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के अनुसार.

प्रतीकात्मक तस्वीर: सोनभद्र मौसम अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Md Nadim Mahmud / Pexels

सोनभद्र मौसम अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (सोनभद्र): बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के अनुसार, 28 अक्टूबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 29 से 31 अक्टूबर तक गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

प्रशासन ने लोगों को तेज हवाओं और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, टिनशेड तथा कमजोर होर्डिंग से दूर रहने और सुरक्षित पक्के भवनों में शरण लेने की सलाह दी है। किसानों को खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने तथा फसलों की कटाई-मड़ाई में सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu में बिजली गिरने से 14 की मौत, पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

नदी, नालों, जलाशयों और जलप्रपातों के आसपास जाने से बचने की भी अपील की गई है। मौसम की नवीनतम जानकारी के लिए मौसम, दामिनी एवं मेघदूत ऐप का उपयोग करें।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 या आपदा हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दें। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में सुबह से तेज धूप और गुलाबी सर्दी का दौर, इस हफ्ते बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: मध्य के चार प्रांतों में तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।