भारी बारिश का अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (देश): देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू होने की आशंका जताई गई है।
29 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।
29 से 31 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड में भी इस अवधि में बारिश के आसार हैं, जबकि 30 अक्टूबर को राज्य के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: कानपुर में सुबह से तेज धूप और गुलाबी सर्दी का दौर, इस हफ्ते बारिश के आसार
वहीं पूर्वी राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर को, तो पश्चिमी राजस्थान में 30 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूरे राजस्थान में धूल भरी और तेज हवाएं चल सकती हैं।
सप्ताह के अंत तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश और मौसम में ठंडक बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में मंगलवार से ही बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ सकती हैं। 27 से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के बड़े हिस्से में बारिश का असर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मध्य के चार प्रांतों में तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी
27 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, तो 28 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। 28 अक्टूबर के दिन ओडिशा में हवाएं काफी खतरनाक रूप ले सकती हैं, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू सकती हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य वियतनाम के 4 प्रांतों में भारी बारिश का अलर्ट
आंधी और बिजली गिरने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।









