पारसडोह सिंचाई परियोजना, मौसम ब्रेकिंग (मुल्ताई): जल संसाधन विभाग ने रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पारसडोह मध्यम उद्वहन सिंचाई परियोजना से किसानों को एक पलेवा और एक सिंचाई के लिए पानी देने की तैयारी है।
इसके लिए सोमवार को परियोजना के पाइप नेटवर्क और 10 पंपों की टेस्टिंग शुरू हो गई है। अब तक पांच पंपों का परीक्षण सफल रहा है और बाकी पांच पंपों की जांच भी जल्द पूरी की जाएगी।
इस साल कम बारिश के कारण बांधों में पानी कम जमा हुआ है, जिससे सिंचाई व्यवस्था को लेकर चिंता है। जल उपयोगिता समिति के फैसले के अनुसार किसानों को तय व्यवस्था के तहत पानी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: केरल में बारिश की 28 प्रतिशत कमी, कृषि बचाने के लिए बनेगी निगरानी इकाई
पारसडोह बांध में अभी करीब 77 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। इस परियोजना के दायरे में लगभग 19,785 हेक्टेयर कृषि भूमि आती है, जहां पानी की कमी को देखते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलें बोने की सलाह दी गई है।
जल संसाधन विभाग, मुल्ताई के एसडीओ शिवकुमार नागले ने बताया कि उपलब्ध पानी को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही पानी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रबी बुवाई पर बारिश की कमी का संकट
यह भी पढ़ें: इटकी में चक्रवात और बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंता









