मौसम ब्रेकिंग: आगरा में मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक सुबह हल्का कोहरा रहने की आशंका जताई है।
इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी भी आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास भी हुआ। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक ऐसे ही मौसम रहने के संकेत दिए हैं, जिसमें सुबह हल्का कोहरा रहने की आशंका है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
16 नवंबर के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है और तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रह सकता है।













