मौसम ब्रेकिंग: बलिया में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 6:45 बजे तक कोहरे का असर दिखा।
इसके बाद धूप निकलने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंट गया। ग्रामीण इलाकों में कोहरा शहर की अपेक्षा ज्यादा दिखाई दिया।
सुबह और रात के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम में बदलाव के चलते सुबह घरों से निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।
सुबह टहलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को भी ठंड महसूस हो रही है।
हालांकि, दिन में धूप निकलने से अभी कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति नहीं है।
मौसम के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।












