मौसम ब्रेकिंग: बिहार में मौसम विभाग ने आज मौसम सामान्य बने रहने की संभावना जताई है, लेकिन धीरे-धीरे नवंबर महीने में ठंड बढ़ सकती है। सुबह और शाम के समय अब थोड़ी अधिक ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप खिल जाने से मौसम शुष्क हो जाता है।
आज भी बिहार में कुछ इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 5 जिलों में बारिश हो सकती है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और खगड़िया शामिल हैं।
इन सभी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है, इसलिए लोगों को फिलहाल सुबह और शाम के समय ही ठंड महसूस होगी।
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले कुछ दिनों तक बिहार में इसी तरह मिला-जुला मौसम देखने को मिल सकता है। फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन नवंबर के अंत तक ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
छठ महापर्व के दौरान सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहने और हल्की ठंड महसूस होने का अनुमान है, जबकि दोपहर में मौसम सामान्य और आसमान साफ रहेगा।
बिहार में तापमान का हाल
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। 10 नवंबर को भी मिला-जुला मौसम देखने को मिला।
सबसे अधिक तापमान कैमूर जिले में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में 31 डिग्री और गया में 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
आने वाले दिनों में तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं जताई गई है।












