मौसम ब्रेकिंग: बिहार में गुरुवार, 12 नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क और सामान्य बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी किसी भी जिले के लिए बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों में भी मौसम सामान्य रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में धूप खिली रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में कैमूर जिला 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि अरवल में सबसे कम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी जिलों का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
मौसम में बदलाव की संभावना 13 नवंबर से जताई गई है, जिसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बदलाव से नवंबर के अंत तक ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे छठ पर्व के दौरान ठिठुरन का एहसास हो सकता है।
विभाग ने लोगों से तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। मौसम की स्थिति बदलने पर विभाग नए पूर्वानुमान जारी कर सकता है।












