छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर समेत कई जिलों में ठंड शुरू

छत्तीसगढ़ मौसम: राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है और रायपुर समेत कई जिलों में ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ा है, बस्तर और सरगुजा के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहले गुलाबी ठंड के बाद अब पूरी तरह से ठंड पड़ने लगी है।

सुबह और शाम के समय ठंड लग रही है। राजधानी रायपुर में शाम पांच बजे से सुबह नौ बजे तक ठंड देखी जा रही है।

बाकी अन्य जिलों में भी ठंड शुरू हो गई है।

बस्तर और सरगुजा संभाग के पहाड़ी इलाके वाले जिलों में ठंड बढ़ती जा रही है। इस वजह से लोग गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिये हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ स्थानों पर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल ठंड की रफ्तार बढ़ने वाली है।

ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं हैं। इन हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी।

अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव देखा जा रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल थम गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 11 नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा और आकाश मुख्यतः साफ रहा।

12 नवंबर को भी आकाश साफ रहने की संभावना है, जबकि रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32.06 डिग्री सेल्सियस और 13.03 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। बारिश के मुख्य आंकड़े निरंक रहे।

प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम 29.9 और न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 15.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Aditi Chauhan

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ