दिल्ली में प्रदूषण से जंग: क्लाउड सीडिंग की तैयारियां तेज, IGI एयरपोर्ट से उड़ेगा विशेष विमान

क्लाउड सीडिंग: दिल्ली में प्रदूषण के बीच कृत्रिम बारिश की तैयारियां तेज हैं। इस बार बीचक्राफ्ट-200 विमान मेरठ के बजाय इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा, जो 25 हजार फीट तक जा सकता है। प्रयोग केवल पर्याप्त नमी और बादल मिलने पर ही होगा।

मौसम ब्रेकिंग: प्रदूषण के बीच एक बार फिर कृत्रिम बारिश कराने के लिए दिल्ली में क्लाउड सीडिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि क्लाउड सीडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला विमान मेरठ के बजाय दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा।

इस बार अधिक ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम विमान का इस्तेमाल किया जाएगा। मौसम में पर्याप्त नमी और बादल मिलने पर ही प्रयोग किया जाएगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आईआईटी कानपुर लगातार क्लाउड सीडिंग के ट्रायल करता रहा है। यह संस्थान का शोध कार्य है।

अध्ययन पूरा होने और सकारात्मक नतीजे आने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी साझा की जाएगी। दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल), दिल्ली सरकार और आईआईटी कानपुर मिलकर यह प्रयास कर रहे हैं।

इसके लिए बेंगलुरु की कंपनी क्याथी क्लाइमेट का विशेष बीचक्राफ्ट-200 विमान इस्तेमाल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, विमान दिल्ली पहुंच चुका है। यह 25 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है, जबकि पिछले साल इस्तेमाल किया गया विमान अधिकतम 10 हजार फीट तक ही उड़ सकता था।

अधिक ऊंचाई तक पहुंचने की क्षमता से अनुकूल बादलों में क्लाउड सीडिंग का प्रयोग करने में मदद मिल सकती है। इस बार भी प्रयोग के लिए मौसम की अनुकूलता सबसे अहम होगी।

आईआईटी कानपुर की टीम बादलों और वातावरण में मौजूद नमी का अध्ययन कर रही है।

पिछले साल क्लाउड सीडिंग के लिए विमान को मेरठ से उड़ान भरनी थी, लेकिन वहां घना कोहरा होने के कारण उड़ान में परेशानी आई थी। उस समय दिल्ली में बादल मौजूद थे।

इस बार विमान दिल्ली से ही उड़ान भरेगा, जिससे अनुकूल मौसमी परिस्थितियों का फायदा उठाने में आसानी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 से 15 नवंबर तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। स्काईमेट ने इस दौरान बूंदाबारी की संभावना भी जताई है।

हालांकि, 16 नवंबर से आसमान साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में क्लाउड सीडिंग के लिए मौसम की अनुकूलता पर नजर रखी जा रही है।

आंशिक रूप से बादल छाए रहने से बारिश के चांस बढ़ सकते हैं।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ