दिल्ली-NCR में आज भी जहरीली हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचने का अनुमान

दिल्ली-NCR AQI: दिल्ली-NCR अब भी जहरीली हवा की चपेट में है। दिल्ली-NCR AQI के बेहद खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है, कुछ इलाकों में यह 400 के पार जा सकता है। 15 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मास्क लगाकर ही बाहर निकलें।

मौसम ब्रेकिंग: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का असर दीपावली के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को AQI बेहद खराब श्रेणी में रहने का अनुमान जताया गया है, और कुछ जगह यह 380 के पार भी जा सकता है।

IMD और एयर क्वालिटी फोरकास्ट के अनुसार 11 से 13 नवंबर के बीच हवा की कमजोर गति के कारण AQI में सुधार की संभावना बेहद कम है। ग्रैप-2 लागू होने के बावजूद AQI में सुधार नहीं हो रहा है।

आज भी AQI बेहद खराब रहने का अनुमान है, जो कई इलाकों में 300 से 400 तक जा सकता है। इसके बाद बदले मौसम में धुंध और कोहरे से स्थिति और बिगड़ रही है।

बारिश न होने से परेशानी और बढ़ सकती है।

बीते 24 घंटे का हाल: मंगलवार को CPCB के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में AQI 300 से 311 के बीच दर्ज हुआ, जो बेहद खराब है। कई जगह यह 380 से 400 तक पहुंच गया।

देर शाम AQI 299 दर्ज हुआ, लेकिन यह भी बेहद खतरनाक श्रेणी में है। रात 9 बजे के आसपास AQI 304 रिकॉर्ड किया गया।

चांदनी चौक, पूसा और NSUT जाफरपुर इलाकों में AQI 380 से 395 तक दर्ज हुआ। इसका मुख्य कारण हवा में PM2.5 और PM10 कणों की मौजूदगी है।

नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी स्थिति लगभग ऐसी ही रही।

आज का मौसम: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा 5 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

15 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। सुबह और शाम धुंध और कोहरे जैसी स्थिति बन सकती है, जो दिक्कत बढ़ा सकती है।

आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और बारिश न होने से हवा में प्रदूषण कम नहीं होगा। इसलिए अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

घर से बाहर निकलते समय मास्क या अन्य सुरक्षा उपाय अपनाएं।

Ankit Sharma

Ankit Sharma, Mausam Breaking में Senior Weather Editor के रूप में मौसम से संबंधित forecasts, alerts और official bulletins पर काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों और जिलों से संबंधित मौसम अपडेट को समझना, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को verify करना और उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाना है। वे विशेष रूप से बारिश, आंधी-तूफान, लू, शीतलहर और गंभीर मौसम चेतावनियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करते हैं।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ