दिल्ली से नोएडा तक प्रदूषण का कहर, AQI 500 के करीब, डॉक्टर ने कृत्रिम बारिश को बताया दिखावा

दिल्ली प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। चांदनी चौक में AQI 480 और नोएडा सेक्टर-62 में 474 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 नवंबर तक सुबह घना कोहरा और स्मॉग बने रहने का अनुमान है, जबकि विशेषज्ञ कृत्रिम बारिश को स्थायी समाधान नहीं मानते।

मौसम ब्रेकिंग: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

सुबह और शाम के समय आसमान में धुंध और धुएं की मोटी परत दिखाई दे रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 59 में से 58 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। राजधानी में सबसे खराब स्थिति चांदनी चौक की रही, जहां AQI 480 तक पहुंच गया।

बुराड़ी क्रॉसिंग में 459, मथुरा रोड पर 457, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 451, डीटीयू में 443 और आया नगर में 433 AQI दर्ज किया गया। आनंद विहार में 418, बवाना में 416, अशोक विहार और बदरपुर में 405 AQI रिकॉर्ड हुआ।

वहीं द्वारका सेक्टर-8 में AQI 366 और घुम्मनहेरा में 351 दर्ज किया गया।

नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 474 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-116 में 402, सेक्टर-125 में 353 और सेक्टर-1 में 335 AQI रहा।

गाजियाबाद में इंदिरापुरम में AQI 432 और वसुंधरा में 405 दर्ज किया गया। न्यू तहसील-लोनी में 398, वेव सिटी में 396 और संजय नगर में 391 AQI रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 13 से 18 नवंबर तक सुबह के समय घना कोहरा और स्मॉग देखने को मिल सकता है। इस दौरान दिन का तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि सुबह के वक्त हवा में नमी 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

नमी और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषक वातावरण में जमा हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड बढ़ने के साथ हवा की रफ्तार कम होने और प्रदूषकों के नीचे ही बने रहने से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में राहत की संभावना कम दिखाई दे रही है।

मेदांता के वरिष्ठ चेस्ट एवं थोरैसिक सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने प्रदूषण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कृत्रिम बारिश और पानी के छिड़काव को केवल दिखावटी कदम बताया है। उनके अनुसार पिछले साल भी कृत्रिम बारिश के प्रयास में लाखों रुपये खर्च हुए और क्लाउड सीडिंग की गई, लेकिन बादल बिना बारिश किए आगे निकल गए।

डॉक्टर का कहना है कि हर साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में यही स्थिति बनती है और इसका स्थायी समाधान उचित और दीर्घकालिक उपायों से ही निकलेगा।

Neha Singh

Neha Singh, Mausam Breaking में Senior Copy & SEO Editor हैं। वे articles की भाषा, headline clarity, search intent, internal linking और overall readability पर काम करती हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी search engines के लिए technically clear होने के साथ-साथ पाठकों के लिए भी उपयोगी और स्वाभाविक बनी रहे।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ