दिल्ली प्रदूषण पर IITM की स्टडी: दिवाली की रात PM2.5 में पटाखों की हिस्सेदारी 71.1% तक पहुंची

दिल्ली प्रदूषण: पुणे स्थित IITM की स्टडी के अनुसार दिवाली की रात दिल्ली में PM2.5 प्रदूषण में पटाखों की हिस्सेदारी 71.1 प्रतिशत तक पहुंच गई। 9 नवंबर को जहांगीरपुरी और नेहरू नगर में PM2.5 के स्तर बेहद ऊंचे दर्ज किए गए। जानिए अन्य प्रदूषण स्रोतों का हाल।

मौसम ब्रेकिंग: पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजी (IITM) की हालिया वैज्ञानिक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दिवाली की रात दिल्ली में PM2.5 प्रदूषण का 71.1 प्रतिशत हिस्सा पटाखों से था। यह पहली बार है जब आधिकारिक सोर्स-अपॉर्शनमेंट विश्लेषण में पटाखों से होने वाले प्रदूषण को स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है।

IITM के रियल-टाइम वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, 9 नवंबर को रात 1 बजे से सुबह 9 बजे के बीच किए गए विश्लेषण में दिवाली की रात पटाखे जलाने के बाद दिल्ली की हवा में PM2.5 का सबसे बड़ा स्रोत पटाखे बन गए। इस दौरान प्रदूषण में पटाखों की हिस्सेदारी बढ़कर 71.1 प्रतिशत पर पहुंच गई।

इससे पहले दिवाली से एक रात पहले यह हिस्सेदारी 43.4 प्रतिशत और 7 नवंबर को 5.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

पटाखों के अत्यधिक इस्तेमाल और प्रतिकूल मौसम के चलते दिवाली के अगले दिन दिल्ली के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों पर PM2.5 के स्तर में भारी उछाल दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर को सुबह 3 बजे जहांगीरपुरी में PM2.5 का स्तर 4,985 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया, जबकि नेहरू नगर में यह 2,808 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

स्टडी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल पटाखे ही नहीं, अन्य कारक भी दिल्ली के प्रदूषण में लंबे समय से अहम भूमिका निभाते आए हैं। दिवाली से पहले सेकेंडरी ऑर्गेनिक एरोसोल की हिस्सेदारी 20.8 प्रतिशत, मिश्रित बायोफ्यूल जलाने से 18.1 प्रतिशत, कचरा जलाने से 11.6 प्रतिशत, सेकेंडरी इनऑर्गेनिक एरोसोल से 10.3 प्रतिशत और वाहनों के धुएं से 8.8 प्रतिशत प्रदूषण दर्ज किया गया था।

दिवाली की रात के बाद पटाखों के हावी होने पर वाहनों का योगदान घटकर 6.9 प्रतिशत और कचरा जलाने का योगदान 1.1 प्रतिशत रह गया। यह आंकड़े बताते हैं कि त्योहार विशेष के दौरान पटाखों ने प्रदूषण के अन्य सभी स्रोतों को पीछे छोड़ दिया।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ