हिमाचल में नवंबर में ही ठंड की दस्तक, 12-13 नवंबर को वर्षा और बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल मौसम: मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर से सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 और 13 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला सहित कई जिलों में वर्षा, अंधड़, बर्फबारी और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे राज्य में तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में 10 नवंबर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

इसके प्रभाव से राज्य में मौसम बदलेगा।

विभाग ने 11 नवंबर को राज्य के अधिक ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में वर्षा, अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 13 नवंबर को राज्य के पांच जिलों शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में वर्षा, अंधड़, बर्फबारी और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के शेष जिलों में भी वर्षा और अधिक ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले काफी समय से खासकर राज्य के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा न होने से लोगों को सूखे जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर मध्य और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में पोलन की पीली आंधी से लोग बेहाल हैं।

वर्षा न होने के कारण पोलन का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है।

लोगों को सांस, खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश में यदि व्यापक रूप से वर्षा होती है तो इन रोगों से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

इसके अलावा, राज्य के मैदानी इलाकों में दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण में भी मौसम बदलने से कमी आ सकती है।

इस बीच, राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बीते रोज हुई हल्की बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी आज राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Ankit Sharma

Ankit Sharma, Mausam Breaking में Senior Weather Editor के रूप में मौसम से संबंधित forecasts, alerts और official bulletins पर काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों और जिलों से संबंधित मौसम अपडेट को समझना, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को verify करना और उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाना है। वे विशेष रूप से बारिश, आंधी-तूफान, लू, शीतलहर और गंभीर मौसम चेतावनियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करते हैं।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ