कश्मीर में बर्फबारी: गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट

कश्मीर बर्फबारी: जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी से तापमान गिरा है। मौसम विभाग ने 12-13 नवंबर को व्यापक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है, साथ ही यात्रियों और किसानों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

मौसम ब्रेकिंग: जम्मू कश्मीर के कई ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई, जिससे पूरी घाटी में तापमान गिर गया है। मिली रिपोर्टों के अनुसार, साधना टाप, फेरकिन टाप, करनाह घाटी, पीर की गली, सिंथन टाप और जोजिला दर्रे में हल्की बर्फबारी हुई।

इसके अलावा, गुलमर्ग की अफरावत पहाड़ियों के फेज 1 और फेज 2 भी बर्फ से ढंक गए हैं।

राजदान टाप पर लगभग 2 इंच बर्फबारी दर्ज की गई और वहां अभी भी मध्यम बर्फबारी जारी है। मच्छेल घाटी के डुड्डी, मच्छेल, पुश्वारी, चोंटीवारी, रिंग पायीन, रिंग बाला, कटवारा और बिसरी बेहक इलाकों में भी बर्फबारी की खबर है।

बांडीपोरा जिले की गुरेज तहसील के तुलेल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई, जिससे यह खूबसूरत घाटी पूरी तरह सफेद हो गई है। गुलमर्ग के कोंगडोरी में 2 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि साधना टाप पर 2 से 3 इंच बर्फ गिरी है।

इस बीच, मौसम विभाग ने 12-13 नवंबर को जम्मू कश्मीर में व्यापक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। कुपवाड़ा, बांडीपोरा और गंदरबल के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

साथ ही, दिन के तापमान में 6-8 डिग्री की गिरावट आ सकती है। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों तथा यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें, जबकि किसानों से एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ