मौसम ब्रेकिंग: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है और पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी जिले में बारिश (0.0 मिमी) दर्ज नहीं की गई है।
तापमान के प्रमुख आंकड़ों की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान खंडवा में 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा खरगोन में 33.8 डिग्री और धार में 33.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान दमोह में 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और छिंदवाड़ा में 12.6 डिग्री दर्ज हुआ।
प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो भोपाल (बैरागढ़) में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया।
ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रहा, जबकि जबलपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।
नमी के संदर्भ में सुबह के समय रायसेन में सबसे अधिक 94 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई, जबकि धार में यह 50 प्रतिशत रही।














