नोएडा में प्रदूषण का असर: कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में अनिवार्य

नोएडा प्रदूषण हाइब्रिड मोड: दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू होने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कक्षा 5वीं तक के बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अनिवार्य कर दी गई है। IMD के अनुसार 10 से 15 नवंबर के बीच NCR में बारिश होने की संभावना कम है, जिससे प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

मौसम ब्रेकिंग: दिल्ली-NCR में बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय बन गया है। इस प्रदूषण का सबसे ज्यादा खतरा बीमारियों से जूझ रहे लोगों और बच्चों को है।

इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में अनिवार्य कर दी गई है।

दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक यह नया नियम जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

कक्षा 5वीं तक के बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई का विकल्प देना होगा। जहां ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित करनी होंगी।

स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को आदेश का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना या लापरवाही पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने जारी किया है।

15 नवंबर तक NCR में बारिश की उम्मीद नहीं

माना जा रहा है कि दिल्ली-NCR में एयर पॉल्यूशन का संकट आने वाले दिनों में भी बना रह सकता है, क्योंकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 10 से 15 नवंबर के बीच एनसीआर में बारिश न होने का अनुमान लगाया है, जिससे जहरीली हवा से राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को बिगड़कर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 303 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

दिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने की घटनाएं भी वायु गुणवत्ता में गिरावट की एक वजह हैं।

डॉक्टरों की सलाह

भीषण प्रदूषण के बीच डॉक्टरों ने दिल्ली वासियों को घर से बाहर निकलते समय सही तरीके से N95 मास्क लगाने, सुबह और शाम की सैर से बचने, व्यायाम घर के अंदर करने और घर में वायु शोधक लगाने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने खासतौर पर बच्चों, 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और सांस, हृदय और गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक संवेदनशील बताया है।

Ankit Sharma

Ankit Sharma, Mausam Breaking में Senior Weather Editor के रूप में मौसम से संबंधित forecasts, alerts और official bulletins पर काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों और जिलों से संबंधित मौसम अपडेट को समझना, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को verify करना और उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाना है। वे विशेष रूप से बारिश, आंधी-तूफान, लू, शीतलहर और गंभीर मौसम चेतावनियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करते हैं।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ