नवंबर में तपता उत्तराखंड: देहरादून में 31.2 डिग्री, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

उत्तराखंड मौसम: देहरादून में नवंबर के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री से अधिक है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है, जबकि मैदानों में गर्मी का असर बना हुआ है।

मौसम ब्रेकिंग: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है, हालांकि मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। देहरादून जिले में नवंबर के महीने में गर्मी ने बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

नवंबर की शुरुआत के साथ लोग ठंड का इंतजार कर रहे थे, लेकिन देहरादून में नवंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री से अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 11 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 10 साल बाद नवंबर में देहरादून का अधिकतम तापमान एक बार फिर इसी स्तर पर पहुंचा है।

इससे पहले 2 नवंबर 2016 को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर से ही तापमान गिरने लगता था और नवंबर तक ठंड का असर बढ़ जाता था, लेकिन अब कई बार मानसून की विदाई के बाद भी लंबे समय तक मौसम शुष्क बना रहता है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बारिश-बर्फबारी के समय में बदलाव तापमान के उतार-चढ़ाव को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान के सामान्य व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में तापमान गिरता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने और बारिश न होने की स्थिति में ठंड बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।

Neha Singh

Neha Singh, Mausam Breaking में Senior Copy & SEO Editor हैं। वे articles की भाषा, headline clarity, search intent, internal linking और overall readability पर काम करती हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी search engines के लिए technically clear होने के साथ-साथ पाठकों के लिए भी उपयोगी और स्वाभाविक बनी रहे।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ