मौसम ब्रेकिंग: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम में बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
कुछ स्थानों पर गरज वाले बादल विकसित होने की भी संभावना है।











