कश्मीर में सर्दी , मौसम ब्रेकिंग (श्रीनगर): दक्षिण कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पीर की गली, सिंथन टॉप, अहारबल और गुरेज के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं जम्मू संभाग के कठुआ जिले के बनी स्थित कैलाश कुंड में भी बर्फ गिरी है।
मौसम विभाग के अनुसार, पहलगाम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। वहीं, गुलमर्ग में पारा सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
दूसरी ओर, श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, अधिकांश दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
26 से 28 अक्तूबर तक मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान धूप निकलने से दिन के तापमान में सामान्य स्थिति बनी रह सकती है, जबकि रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
29 और 30 अक्तूबर को भी मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।
यह भी पढ़ें: उत्तरी वियतनाम में अक्टूबर के अंत में आ सकती है एक और कमजोर शीत लहर
न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम पारा 20.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रहा।
यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम पारा 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। यहां न्यूनतम पारा माइनस 0.3 डिग्री रहा।
गुलमर्ग में अधिकतम पारा 11.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। यहां न्यूनतम पारा माइनस 0.4 डिग्री रहा।



