यमुनोत्री धाम बर्फबारी , मौसम ब्रेकिंग (यमुनोत्री धाम): उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल यमुनोत्री धाम में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक पूरी तरह बदल गया। वहीं देखते ही देखते कुछ ही देर में पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया।
पहाड़ों पर बर्फ गिरने से चारों ओर का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आने लगा और मां यमुना के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु इस अद्वितीय दृश्य का आनंद लेते दिखे। इस दौरान गुजरात से आए यात्री रामसुख भाई, बीना कुमारी और सुमेर जी भाई ने बर्फबारी देखकर अपनी खुशी जाहिर की।
श्रद्धालुओं ने बताया कि मां यमुना के दर्शन करना उनकी आस्था का विषय है और बर्फ से सजी पहाड़ियों ने इस धार्मिक यात्रा को और अधिक यादगार बना दिया। ऊंचे पहाड़ों और ठंडे मौसम के बीच इस बर्फबारी ने धाम की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, दिन में धूप का असर हुआ कम
यात्रियों ने इस मनमोहक पल को अपने कैमरों में कैद किया ताकि वे घर जाकर भी इस अनुभव को याद रख सकें। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के तेजी से बदलने के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: संतकबीरनगर में धीरे-धीरे दे रही ठंडक दस्तक, छोटे बच्चों के लिए सतर्क रहने की सलाह
यह भी पढ़ें: गुजरात के चार जिले सूखाग्रस्त घोषित, सीएम भूपेंद्र पटेल का बड़ा ऐलान









