चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (आंध्र प्रदेश): बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और तीव्र होकर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं के साथ बुधवार दोपहर से पहले आंध्र प्रदेश तट पर दस्तक दे सकता है।
इसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया है।
IMD ने कहा है कि बहुत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण 27-28 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में; और 28 अक्टूबर यानी बुधवार को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ताजा बुलेटिन के अनुसार, इस चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल के दौरान 125 से 135 किमी प्रति घंटे की निरंतर रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों के साथ 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्णब’ आंध्र तट की ओर बढ़ा, 28 अक्टूबर को होगा लैंडफॉल
यह चक्रवात अब विशाखापट्टनम से लगभग 220 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 240 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर से 370 किमी दक्षिण में केंद्रित है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ेगा और तत्पश्चात उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ते हुए बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार करेगा।
आईएमडी ने कहा है कि इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कल दोपहर से पहले आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27 और 28 अक्टूबर के दौरान छिटपुट स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने तेलंगाना, विदर्भ, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में भी 28 से 30 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश और तेज आंधी चलने का अनुमान जताया है। झारखंड में 29 अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है।
यह भी पढ़ें: अर्नब चक्रवात: लोगों से सतर्क रहने की सलाह, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
समुद्र में दो मीटर ऊंची लहरें उठने और फ्लैश फ्लड का खतरा भी जताया गया है।
उधर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत का भी मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में 29 और 30 अक्टूबर को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ओलावृष्टि की आशंका के साथ पर्वतीय राज्यों में भी बारिश से सर्दी बढ़ने की संभावना है।









