दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता: दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 अक्टूबर की रात हुई बारिश राजधानी और आसपास के शहरों के लिए संजीवनी साबित हुई है, जिसका असर हवा की गुणवत्ता पर अब भी बरकरार है। बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स में आई सुधार के बाद पिछले तीन दिनों में प्रदूषण के ग्राफ में कोई बड़ा उछाल नहीं देखा गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Saakshi Yadav / Pexels

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता , मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 अक्टूबर की रात हुई बारिश राजधानी और आसपास के शहरों के लिए संजीवनी साबित हुई है, जिसका असर हवा की गुणवत्ता पर अब भी बरकरार है। बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स में आई सुधार के बाद पिछले तीन दिनों में प्रदूषण के ग्राफ में कोई बड़ा उछाल नहीं देखा गया है।

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में जहां हवा साफ हुई है, वहीं दिल्ली के कुछ चुनिंदा पॉकेट्स में स्थानीय प्रदूषण के कारण हवा का स्तर अब भी चिंताजनक और खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 24 अक्टूबर को AQI 191 था जो बारिश के बाद सुधर गया।

एनसीआर के शहरों में भी लगभग यही पैटर्न देखने को मिला जहां गाजियाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर 200 से ऊपर की श्रेणी से निकलकर नीचे आया है। नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश के बाद प्रदूषण में आई गिरावट अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और हवा बेहतर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में अक्टूबर महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो बारिश से पहले प्रदूषण बढ़ने का ट्रेंड साफ दिखाई देता है और AQI लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ था। हालांकि 24 अक्टूबर की रात हुई बारिश के बाद AQI में गिरावट शुरू हुई और प्रदूषण के बढ़ते ट्रेंड पर विराम लगा।

राजधानी का औसत AQI 170 रहने के बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में स्थिति अलग दिखाई दे रही है जहां सुबह 10 बजे तक 14 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 200 से ऊपर दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि बारिश के बाद दिल्ली की औसत हवा में राहत जरूर है, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रदूषण अभी भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: मध्य वियतनाम मौसम पूर्वानुमान: हा तिन्ह से दा नांग तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: हा तिन्ह से दा नांग तक भारी बारिश की चेतावनी

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।