छत्तीसगढ़ के 1,769 गांवों पर बाढ़ और तूफान का खतरा, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम: चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से बारिश और तेज हवाओं की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है जबकि कुल 1769 संवेदनशील गांवों को निगरानी में रखा गया है। आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष.

प्रतीकात्मक तस्वीर: छत्तीसगढ़ मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Md Nadim Mahmud / Pexels

छत्तीसगढ़ मौसम, मौसम ब्रेकिंग (रायपुर): चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से बारिश और तेज हवाओं की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है जबकि कुल 1769 संवेदनशील गांवों को निगरानी में रखा गया है।

आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है।

सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब की आहट से सहमे गोपालगंज के किसान, फसल पर मंडराया संकट

जिला कलेक्टरों को तेज हवाओं और तूफान से गिरने की आशंका वाले जर्जर तथा असुरक्षित मकानों को चिन्हित कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जलाशयों के जलस्तर पर नियमित निगरानी रखने और पानी छोड़े जाने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों को 48 घंटे पहले सूचना देने को कहा गया है।

कलेक्टर जरूरत के अनुसार स्कूल-कालेजों में अवकाश घोषित कर सकेंगे। सरकार ने 12 अति संवेदनशील जिलों में 763 गांव चिन्हित किए हैं जबकि शेष 21 जिलों में 1006 संवेदनशील गांवों की पहचान की गई है।

इन 1769 गांवों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ साइक्लोन का असर, मौसम बदलेगा; भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि चक्रवात आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: बलरामपुर में चक्रवात अर्नब का असर: 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट

मंगलवार को बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बुधवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अति वर्षा की संभावना है तथा हवा की गति 60-80 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

गुरुवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, 50-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 40-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है। बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और बेमेतरा में भारी बारिश का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से पैदा होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्कता और तत्परता से काम करना होगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की पूरी तैयारी है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।