हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी

हरियाणा मौसम: हरियाणा में इस महीने के आखिर दो दिनों में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से 28-29 अक्टूबर को हरियाणा के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में बीते दो दिन से हो रही बारिश के.

प्रतीकात्मक तस्वीर: हरियाणा मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: BLACK IBEX / Pexels

हरियाणा मौसम , मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा में इस महीने के आखिर दो दिनों में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से 28-29 अक्टूबर को हरियाणा के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में बीते दो दिन से हो रही बारिश के साथ उत्तरी हवा के चलते कई जिलों में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में गिर रहे तापमान के तौर पर भी दिख रहा है।

वहीं 28 और 29 अक्टूबर को हिसार, भिवानी, दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल और रोहतक में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

हरियाणा में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया गया है। हिसार में रात का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोनीपत में 13 डिग्री, करनाल में 14.1, सिरसा में 14.4 और रेवाड़ी में 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 26 अक्टूबर को हरियाणा में 174 AQI दर्ज किया गया और गुरुग्राम में 156 एक्यूआई दर्ज की गई। पंचकूला की हवा सबसे बेहतर रही जहाँ AQI 44 दर्ज किया गया, तथा इस बार प्रदूषण का स्तर काफी कम रहा है।

यह भी पढ़ें: मध्य वियतनाम मौसम पूर्वानुमान: हा तिन्ह से दा नांग तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: हा तिन्ह से दा नांग तक भारी बारिश की चेतावनी

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।