मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट: मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की.

मौसम ब्रेकिंग — प्रतीकात्मक मौसम तस्वीर

मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है।

कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की आशंका है।

इस तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश के चलते KG से 12वीं तक के स्कूल बंद

कुछ इलाकों में 2 नवंबर तक भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

कुछ जगहों पर हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटे में सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश का येलो अलर्ट है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 28 अक्टूबर, 2026 को हो ची मिन्ह सिटी में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश का अनुमान

28 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण वियतनाम भारी बारिश: दक्षिण के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के आसार

29 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और मैहर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

30 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में बारिश का येलो अलर्ट है।

31 अक्टूबर को अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।