भारी बारिश के चलते KG से 12वीं तक के स्कूल बंद

रांची स्कूल बंद: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में कक्षा KG से 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर.

प्रतीकात्मक तस्वीर: रांची स्कूल बंद
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: “Beyond India by Shubham Thakur” / Pexels

रांची स्कूल बंद, मौसम ब्रेकिंग (रांची): चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में कक्षा KG से 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड के पूर्वानुमान में राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। रांची जिले को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में चिह्नित करते हुए तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका जतायी गयी है।

आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, यदि किसी निजी विद्यालय में 28 या 29 अक्टूबर को पहले से परीक्षा निर्धारित है, तो स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी, चक्रवात अर्णब का असर

हालांकि, इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय को अनिवार्य रूप से सूचना देनी होगी। कक्षाओं में पठन-पाठन स्थगित रहने के बावजूद सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित तिथियों पर स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

उन्हें विद्यालय में गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। वहीं, सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज की जायेगी।

जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही, प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब से बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम

यह भी पढ़ें: मध्य वियतनाम में भारी बारिश का पूर्वानुमान, ठंडी हवा और पूर्वी हवा का व्यवधान

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।