राजस्थान मौसम, मौसम ब्रेकिंग (जयपुर): राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, हालांकि दो दिन बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने अभी राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान जताया है। हालांकि 27 अक्टूबर की रात से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डाल सकता है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
इसके प्रभाव से राज्य में 29-30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मध्य वियतनाम मौसम पूर्वानुमान: हा तिन्ह से दा नांग तक भारी बारिश का अलर्ट जारी









