चंडीगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर

चंडीगढ़ मौसम: शहर में सुबह और शाम ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि दोपहर में धूप से गर्मी का अहसास बना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 और अधिकतम 30 डिग्री दर्ज हुआ, साथ ही सेक्टर-25 में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही।

मौसम ब्रेकिंग: शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और देर शाम ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का अहसास बना हुआ है।

मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.5 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा।

दिन और रात के तापमान में करीब 16.5 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक शहर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।

बुधवार को भी अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। 12 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

13 और 14 नवंबर को भी मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 नवंबर को भी तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

वायु प्रदूषण की स्थिति में भी अलग-अलग सेक्टरों में अंतर देखने को मिला। शाम चार बजे के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सेक्टर-25 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 195 दर्ज किया गया, जो तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों में सबसे अधिक रहा।

सेक्टर-22 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 158 और सेक्टर-53 में 97 दर्ज किया गया। सेक्टर-25 और सेक्टर-22 में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही, जबकि सेक्टर-53 में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ