गाजियाबाद में 29-30 अक्टूबर को मौसम खराब रहने पर येलो अलर्ट जारी

गाजियाबाद येलो अलर्ट: जिला प्रशासन ने 29-30 अक्तूबर को जिले में भी मौसम विभाग की चेतावनी के बाद येलो अलर्ट जारी किया है। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने खराब मौसम को लेकर लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अंजनी कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह मौसम संबंधी जानकारी को.

प्रतीकात्मक तस्वीर: गाजियाबाद येलो अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Amir Shaheen / Pexels

गाजियाबाद येलो अलर्ट , मौसम ब्रेकिंग (गाजियाबाद): जिला प्रशासन ने 29-30 अक्तूबर को जिले में भी मौसम विभाग की चेतावनी के बाद येलो अलर्ट जारी किया है। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने खराब मौसम को लेकर लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अंजनी कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह मौसम संबंधी जानकारी को लेकर अपडेट लेते रहे। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले व आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के दौरान यात्रा करने से बचें।

पुराने एवं जर्जर भवनों,कच्ची दीवारों से दूर रहें तथा पेड़ों के नीचे शरण न लें। विद्युत तारों एवं विद्युत पोल के नीचे अथवा आसपास खड़े न हों तथा निर्माण कार्यों में प्रयोग किए जाने वाले टीन शेड को मजबूती से बांधकर रखें।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में लगेंगे 10 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

वहीं किसानों से भी अपील की गई है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि उन्हें मौसम की मार से बचाया जा सके और किसान भी इस दौरान खेतों में जाने से बचें। चिकित्सीय सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 108, 102 पर कॉल करें।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर का मौसम: उछलते पारे ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, गर्म रहा दिन

यह भी पढ़ें: खराब मौसम के कारण छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय का दौरा स्थगित

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।