सहारनपुर का मौसम, मौसम ब्रेकिंग (सहारनपुर): पिछले दिनों जनपद में बारिश और हल्की ओलावृष्टि के बाद मौसम ठंडा हो गया था। माना जा रहा था कि अब सर्दी बढ़ेगी, लेकिन अगले ही दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जबकि मौसम में अच्छी खासी ठंडक है। पिछले 11 साल के 28 अक्तूबर के तापमान की बात करें तो इस बार का तापमान अधिकतम स्तर पर रहा है।
बीते वर्षों में 28 अक्तूबर का न्यूनतम तापमान 20 से कम और अधिकतम तापमान 30 से नीचे रहा है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि आसमान साफ होने के कारण धूप तेज निकल रही है, जिसकी वजह से दिन में तापमान में वृद्धि हो रही है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में लगेंगे 10 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन
मौसम विभाग ने जनपद में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी ने बुधवार की रात से ही हल्के बादल और बृहस्पतिवार को घने बादल रहने के आसार जताए हैं।
कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है और उसके साथ ही तापमान में गिरावट का भी अनुमान है। हवा में नमी के कारण वायु प्रदूषण बना हुआ है और मंगलवार तथा बुधवार को एक्यूआई 255 दर्ज किया गया।
शहर में पुलिस लाइन क्षेत्र का एक्यूआई अधिक रहा और हवा की यह गुणवत्ता खराब स्थिति में आती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सांस और दिल के मरीजों को मास्क लगाने और प्रदूषण की स्थिति में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 29-30 अक्टूबर को मौसम खराब रहने पर येलो अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें: खराब मौसम के कारण छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय का दौरा स्थगित








