हरियाणा मौसम , मौसम ब्रेकिंग (हरियाणा): हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में तूफ़ानी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने करवाचौथ वाले दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने जानकारी दी है की आने वाले दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।
ऐसे में महिलाओं को चांद देखने में भी परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में कल का मौसम; तूफान अर्णब कराएगा बारिश, येलो अलर्ट जारी
पंचाग की गणना के अनुसार, कुरुक्षेत्र, थानेसर और अंबाला में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 13 मिनट है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में रात 8 बजकर 17 मिनट बजे और गुरुग्राम में 8 बजकर 18 मिनट पर चांद निकलेगा।
वहीं, चंडीगढ़ में यह समय 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्रोदय होगा। लेकिन संभावना है कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से महिलाएं चांद न देख सके।
विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में कल बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दवाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का कांकेर में असर, बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका
इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में नमी पहुंचेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में काफी भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं बारिश के साथ तूफान की संभावना है।









