हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 15 नवंबर तक का पूर्वानुमान

हरियाणा मौसम: राज्य में 16 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क लेकिन परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 13 से 15 नवंबर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में बादलवाई रह सकती है, जबकि रात का तापमान बढ़ने और दिन का तापमान हल्का गिरने का अनुमान है।

मौसम ब्रेकिंग: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के विशेषज्ञों द्वारा 11 नवंबर 2026 को जारी नई रिपोर्ट के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में कई जगह बादलवाई रह सकती है।

विश्वविद्यालय के अनुसार पिछले पांच दिनों में हरियाणा में मौसम खुश्क रहा। उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलीं और रात का तापमान कम रहा।

इस दौरान धुआं, धूल और प्रदूषण के कण वातावरण की नमी में मिलने से ज्यादातर स्थानों पर स्मॉग की चादर बनी रही, जिससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में 16 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क लेकिन परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव रहेगा, और 13 से 15 नवंबर के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

इस अवधि में हवाओं की दिशा में बदलाव आ सकता है। उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाओं की जगह पुरवाई हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

कुछ स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।

Priya Verma

Priya Verma, Mausam Breaking की Hindi Editorial Team से जुड़ी हैं। वे विभिन्न राज्यों और शहरों के मौसम पूर्वानुमान, बारिश की संभावना, तापमान में बदलाव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों से संबंधित खबरों को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य technical weather information को आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना है।

Website

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

चक्रवात अलर्ट

मौसम श्रेणियाँ