चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (मुजफ्फरपुर): चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर 27 अक्टूबर को दोपहर बाद मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार में शुरू होगा, जिससे क्षेत्रीय मौसम प्रणाली प्रभावित होने की संभावना है। उत्तर बिहार के जिलों में मौसम दोपहर बाद बदलने का अनुमान जताया गया है।
मुजफ्फरपुर में 27 अक्टूबर दोपहर बाद मौसम बदलेगा और आसमान में बादल छाएंगे। बंगाल की खाड़ी में उठा अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ तटीय इलाकों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
चक्रवात अर्नब का व्यापक असर बिहार में 29 और 30 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा जहां भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अरनब: कहां पहुंचा तूफान, कब होगा टकराव?
स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार कल 27 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि दोपहर या शाम के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित
यह भी पढ़ें: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं









