17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम ब्रेकिंग (भारत): खतरनाक चक्रवात के कारण भारत के करीब 17 राज्यों में भारी बारिश का टेंशन भरा अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने इस दौरान मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज 26 अक्टूबर को दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित 17 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट है।
मौसम में अचानक हुए इस बदलाव की एक बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा चक्रवात है। मौसम विभाग ने इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 26 अक्टूबर को 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।
इनमें कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। बारिश के दौरान इन राज्यों में 75 की स्पीड से तेज आंधी चलेगी।
राजधानी दिल्ली में आज यानी 26 अक्टूबर को हल्की बारिश के साथ तेज आंधी चलने का अलर्ट है।
इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा रुख, बंगाल में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फर नगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, बनारस, हमीरपुर और रायबरेली में आंधी-बारिश की चेतावनी है।
यहाँ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार के पूर्णिया, सिवान, मधुबनी, गया, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, खगड़िया, सुपौल, सहरसा और किशनगंज में मूसलाधार बारिश और तूफान की चेतावनी है।
इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। आज यानी 26 अक्टूबर को पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।
मौसम विभाग ने इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। आज यानी 26 अक्टूबर को देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल के बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और सोलन में भीषण बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। आज यानी 26 अक्टूबर को मनाली का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ, जम्मू, कुलगाम, रजौरी, अनंतनाग, उधमपुर, गांदरबल और अन्य इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
श्रीनगर में आज यानी 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। राजस्थान के पाली, बूंदी, बारां, सिरोही, जालौर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, भीलवाड़ा और भरतपुर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।
इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। जयपुर में आज यानी 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।









