चक्रवात अर्णव, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): चक्रवात ‘अर्णव’ बंगाल की खाड़ी में और अधिक शक्तिशाली होकर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है, जिसके 28 अक्टूबर को तट से टकराने की पूरी संभावना है। सोमवार को केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही अपनी तैयारियों को तेज कर दी हैं।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्णव’ और अधिक शक्तिशाली होता जा रहा है यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह तट से टकराने की संभावना है, जिससे प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के सोमवार सुबह के बुलेटिन के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान सुबह 5:30 बजे पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। यह विशाखापत्तनम से लगभग 650 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था और 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में चक्रवातीय बादल करांएगे जोरदार बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
सोमवार आधी रात तक इस तूफान के और तेज होकर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की उम्मीद है और मंगलवार तक यह और भी ताकतवर होकर एक ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप ले सकता है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अरनब: कहां पहुंचा तूफान, कब होगा टकराव?
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित









