चक्रवाती तूफान अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा): छत्तीसगढ़ में भीषण तूफान की चेतावनी जारी की गयी है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश होगी।
तूफान का सबसे ज्यादा असर बस्तर के इलाके में देखा जायेगा। बारिश की चेतावनी के बीच अब छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है। शिक्षकों के लिए छुट्टी लागू नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा रुख, बंगाल में बारिश का अलर्ट









