आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा चक्रवात अर्नब, राज्यों में अलर्ट

चक्रवात अर्नब: चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र अब चक्रवात 'अर्नब' में बदल चुका है, जिसके 27 अक्टूबर तक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका जताई गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर: चक्रवात अर्नब
प्रतीकात्मक तस्वीर. Photo: Atlantic Ambience / Pexels

चक्रवात अर्नब, मौसम ब्रेकिंग (नई दिल्ली): मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘अर्नब’ में तब्दील हो गया है तथा इसके 27 अक्टूबर तक यह भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से यह टकरा सकता है।

सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे चक्रवात बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी और उससे सटे मध्य-पश्चिमी हिस्से में केंद्रित था। पिछले छह घंटों के दौरान यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवात ‘अर्नब’ में तब्दील हो गया है और इसके 27 अक्टूबर तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने तथा 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में चक्रवातीय बादल करांएगे जोरदार बरसात, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि यह चक्रवाती प्रणाली अंडमान द्वीपसमूह के श्री विजय पुरम से करीब 590 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, विशाखापत्तनम से 650 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, काकीनाडा से 730 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित थी।

इस प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और सोमवार आधी रात तक बंगाल की खाड़ी के मध्य-पश्चिमी हिस्से में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 27 अक्टूबर तक इसके और मजबूत होकर अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान है।

चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक बापटला एवं विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार करने की आशंका है। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात अरनब: कहां पहुंचा तूफान, कब होगा टकराव?

चक्रवाती प्रणाली के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक की आशंका है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश तथा यानम में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने कहा कि अगले तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के तेज होने के बाद कोडईकनाल में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। लगातार बारिश की वजह से इस हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटन स्थल सुनसान पड़े हैं और स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

लगातार बारिश से राज्य के जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी है। पड़ोसी थेनी जिले के अंडिपट्टी में स्थित वैगई बांध का जलस्तर नौ महीने बाद 50 फुट तक पहुंच गया है, जिसकी अधिकारियों ने पुष्टि की है।

Aditi Chauhan
लेखक परिचय

Aditi Chauhan

Climate & Weather Explainer Writer

Aditi Chauhan, Mausam Breaking के Explainers Desk से जुड़ी हैं। वे मानसून, चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ, El Niño, La Niña और अन्य मौसम प्रणालियों से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाने वाले articles तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य जटिल मौसम विज्ञान संबंधी विषयों को आम पाठकों के लिए आसान और उपयोगी बनाना है।