वाराणसी में भारी बारिश, मौसम ब्रेकिंग (वाराणसी): बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवातीय तूफान का असर तट से टकराने के बाद उत्तर प्रदेश भी पहुंचने की ओर है। इस बाबत मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी करते हुए पूर्वांचल के जिलों को सतर्क किया है।
मौसम विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आसमान बादलों की कैद में रहेगा और जोरदार बरसात की भी संभावना है। चक्रवातीय बादलों के कारण होने वाली इस मानसूनी या मौसमी हलचल से क्षेत्रीय जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इस चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में किसानों की फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष रूप से फसल नुकसान से सतर्क रहने की चेतावनी दी है ताकि ऐन वक्त पर उचित बचाव किया जा सके।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा रुख, बंगाल में बारिश का अलर्ट









