चक्रवात अर्णब, मौसम ब्रेकिंग (प्रयागराज): बंगाल की खाड़ी में बने अति प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के प्रभाव से प्रयागराज समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने तेज झोंकेदार हवाओं, मेघगर्जन, वज्रपात और व्यापक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
29 और 30 अक्टूबर को प्रयागराज सहित पूर्वांचल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और आपदा राहत से संबंधित सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। पुलिस, नगर निगम, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश तट से टकराया अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफ़ान अर्नब
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्णब 27 अक्टूबर की दोपहर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था और इसके आंध्र प्रदेश-यानक तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
इस मौसम तंत्र के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में चक्रवात अर्नब को लेकर IMD का अलर्ट
यह भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश तट पर हुआ लैंडफॉल, उत्तर प्रदेश तक भारी बारिश का अलर्ट









